Mukhya Mantri Maiya Samman Yojana (MMMSY) Jharkhand 2024 Application Form PDF, Documents Required, Eligibility, Details

Jharkhand Mukhya Mantri Maiya Samman Yojana Form PDF Download: झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने बताया की Mukhya Mantri Maiya Samman Yojana के तहत Jharkhand राज्य की 21 से 50 वर्ष के बीच की सभी वर्ग समुदाय की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी। कैंप लगाकर लाभुकों से लिया जाएगा आवेदन। क्या है यह मुख्य मंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMMSY)? इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है? इसका लाभ किसे मिलता है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।   

Launch of Jharkhand Mukhya Mantri Maiya Samman Yojana 

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्य मंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMMSY) को रक्षा बंधन से एक दिन पहले यानी 18 अगस्त 2024 को लांच कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1000 रूपये की पहली किश्त को 57,120 महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में भेज दी है।     

आदरणीय हेमंत सोरेन ने योजना के बारे में बताया की सभी 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये यानी 12000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की 31 अगस्त तक सभी महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि डाल दी जाएगी। साथ ही सीएम ने कहा कि सितम्बर महीने से सभी महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हर महीने 15 तारीख तक दे दी जाएगी।    

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की 48 लाख महिलाओं को लाभान्वित करना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाभार्थियों को बताया की मंईयां सम्मान योजना किश्त की जानकारी SMS के माध्यम से सभी लाभार्थियों के मोबाइल फ़ोन पर दे दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अभूतपूर्व सफलता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के आंकड़े देते हुए कहा कि मात्र 15 दिनों में 43 लाख आवेदन प्राप्त किये जा चुके हैं जिसमें से 40 लाख आवेदनों को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गयी है। आज से बहनों के खातों में सम्मान राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। आगे की योजना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 12 दिनों में प्रमंडलवार सभी बहनों के खातों में पहली किश्त जमा होगी। 

महत्वपूर्ण सूचना: जिन बहनों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अपने नज़दीकी प्रज्ञा केंद्र में किसी भी समय आवेदन कर सकती हैं। इस अद्भुत उपलब्धि के लिए सरकार के हर कर्मचारी, CSC कर्मियों और राज्य की सभी बहनों का हार्दिक आभार। यह योजना झारखंड की महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जय झारखंड। 

क्या है झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024?

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना के तहत राज्य की 21 से 50 वर्ष के बीच की सभी वर्ग समुदाय की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिवर्ष 12,000 रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी। पूरे झारखंड में कैंप लगाकर लाभुकों से आवेदन लिया जाएगा।     
झारखण्ड सरकार का महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग इस योजना को लागू करेगा। जिला उपायुक्त के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में अंचल अधिकारी द्वारा योजना का क्रियान्वन किया जाएगा।

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म PDF डाउनलोड?

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म PDF आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक - Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Form PDF Download. इस लिंक पर क्लिक करने से झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन फॉर्म PDF खुल जाएगा जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
इस मुख्य मंत्री मंईयां सम्मान योजना फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल ले। फिर आपको यह फॉर्म भरना होगा और फिर आप अपना आवेदन नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में कभी भी जमा कर सकते हैं। 

Alternate Links to Download Jharkhand Maiya Samman Yojana Form PDF


किसे मिलेगा झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ? 

  • झारखण्ड की निवासी,
  • 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम आयु,
  • आधार से जुड़ा सिंगल (एकल) बैंक खाता, 
  • जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं है वे भी योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकती हैं, लेकिन उसके पश्चात बैंक खाता को आधार कार्ड से जुड़वाना जरुरी है। 
  • मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड 
  • झारखण्ड राज्य के राशन कार्डधारक परिवार*  
    • पीला राशन कार्ड (अंत्योदय अन्न योजना)  
    • गुलाबी राशन कार्ड (पूर्विक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड)  
    • सफेद राशन कार्ड (K-Oil राशन कार्ड)  
    • हरा राशन कार्ड 
*परिवार से तात्पर्य है पति / पत्नी, नाबालिग बच्चे, दिव्यांग बच्चे

इन्हें नहीं मिलेगा MMMSY Jharkhand योजना का लाभ 

  • आयकर अदा करने वाले परिवार*
  • EPF धारी आवेदक महिला 
  • आवेदिका स्वयं या उनके पति,
    • केंद्र / राज्य सरकार अथवा केंद्रीय / राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विधिक निकाय, स्थानीय निकाय, शहरी निकाय तथा सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान में नियमित / स्थायीकर्मी / संविदाकर्मी / मानदेयकर्मी के रूप में नियोजित हों अथवा 
    • सेवानिवृत्ति के उपरान्त पेंशन / पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हों
  • जिन लाभुकों को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पूर्व से प्राप्त कर रहा हो, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा। 
  • जिनके परिवार* का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद / विधायक हो।           
*परिवार से तात्पर्य है पति / पत्नी, नाबालिग बच्चे, दिव्यांग बच्चे

Mukhya Mantri Maiya Samman Yojana Documents Required

Only 4 documents are required to apply for Mukhya Mantri Maiya Samman Yojana:-
  • आधार कार्ड की छायाप्रति 
  • 1 पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • राशन कार्ड की छायाप्रति
जिस बहन का राशन कार्ड में नाम नहीं है, उनके लिए उनके पिता / पति का  मान्य होगा। वोटर ID की जरुरत नहीं। 
 

mmmsy.jharkhand.gov.in पोर्टल हुआ लांच - कैसे करें लॉगिन? 

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के उचित क्रियान्वन के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल को खोलने के लिए आप इस लिंक पर जाएं - https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

होमपेज पर आप लॉगिन लिंक या फिर प्रज्ञा केंद्र लॉगिन लिंक पर क्लिक करके MMMSY Jharkhand Portal Login कर सकते हैं:-

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Helpdesk 

अधिक जानकारी के लिए, मिलाएं टोल फ्री नंबर: 1800-890-0215

Post a Comment

You can leave your comment here

Previous Post Next Post